February 6, 2026

बॉलीवुड

टीवी और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अरुण गोविल आज 12 जनवरी को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें सबसे बड़ी लोकप्रियता 1988 में प्रसारित रामानंद सागर के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने के बाद मिली। इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया और आज भी लोग उन्हें भगवान राम के रूप में याद करते हैं।

अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1977 में ताराचंद बड़जात्या की फिल्म ‘पहेली’ से की थी। इसके बाद उन्होंने सावन को आने दो, सांच को आंच नहीं, इतनी सी बात, हिम्मतवाला, दिलवाला जैसी कई फिल्मों में काम किया।

रामायण के बाद अरुण गोविल की जिंदगी में कई बदलाव आए। उन्होंने दर्शकों का अपार सम्मान और प्यार पाया, साथ ही अपनी आदतों में सुधार भी किया। उन्होंने एक बार कपिल शर्मा के शो में यह किस्सा साझा किया कि शूटिंग के दौरान सिगरेट पी रहे थे। तभी एक फैन ने उन्हें डांटा और कहा, “हम आपको भगवान की तरह मानते हैं, और आप सिगरेट पी रहे हैं।”

फैन की यह डांट अरुण के लिए जीवन बदलने वाला साबित हुई। उन्होंने तुरंत सिगरेट छोड़ दी और इसके बाद कभी नहीं पी। इस घटना ने उन्हें अनुशासन और आदर्शों के प्रति सजग बनाया।

रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने के साथ-साथ यह अनुभव अरुण गोविल को जीवन में आदर्श और अनुशासन का पाठ भी सिखा गया। आज उनके जन्मदिन पर फैंस उन्हें प्यार और सम्मान के साथ याद कर रहे हैं, और टीवी के राम की छवि को सलाम कर रहे हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *