February 6, 2026
HOTAL-RAPE

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कूरियर कंपनी के संचालक ने महिला कर्मचारी से दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि संचालक ने शादी का झांसा देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। वह खुद को कुंवारा बताकर आबरू लूटता रहा। जब सच्चाई सामने आई तो पीड़िता के होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, ग्वालियर के लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर शिकायत की है। जिसमें बताया कि वह साईं बाबा रोड स्थित कूरियर सर्विस कंपनी में काम करती थी। कंपनी का संचालक रवि उर्फ रोहित सिंह तोमर है। रवि से उसकी मुलाकात 2023 हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह फ्रेंडशिप प्यार में बदल गई। रवि ने जुलाई 2023 में युवती को शादी का झांसा देकर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित मोज़ेक होटल ले गया, जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *