गोरखपुर. जिले में बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार कार ने अलाव ताप रहे लोगों को रौंद दिया. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
