February 6, 2026

Digital Desk IMT

🔴 सूरत में कुत्तों का आतंक
सूरत के वालक पाटिया इलाके में आवारा कुत्तों के हमले में 3 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल। चार कुत्तों ने अचानक बच्चे पर हमला किया, इलाके में दहशत।

🔴 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को रद्द करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की।

🔴 आज होगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ का प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम आज सुबह 10 बजे। तनावमुक्त पढ़ाई और परीक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर संवाद।

🔴 नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार वृंदावन पहुंचे
वृंदावन दौरे पर निशांत कुमार ने भगवान कृष्ण की भूमि पर दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

🔴 ट्रंप का दावा: दुनिया भर में परमाणु युद्ध रोके
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा— भारत-पाकिस्तान, रूस-यूक्रेन समेत कई देशों के बीच परमाणु टकराव टाले।

🔴 अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश: व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने ट्रंप के बयान का समर्थन करते हुए अमेरिका की सैन्य ताकत पर जोर दिया।

🔴 सिक्किम में भूकंप के झटके
ग्यालशिंग में देर रात रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं।

🔴 अमित शाह तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर
जम्मू पहुंचने पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा ने गृह मंत्री का स्वागत किया।

🔴 संसद में चर्चा से भागता है विपक्ष: बीएल वर्मा
राज्यसभा में पीएम मोदी के संबोधन पर भाजपा नेता बीएल वर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला।

🔴 सलमान खान आज जयपुर उपभोक्ता आयोग में पेश होंगे
जमानती वारंट के बाद अभिनेता सलमान खान की आज जयपुर में पेशी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *