मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस पार्षद पर एक घर पर बम फेंकने और पत्थर बाजी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा लड़कों के साथ मिलकर घर पर हमला किया गया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में उपद्रवी पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटनाक्रम में चेहरे पर बम लगने से बच्ची घायल हो गई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
