दिल्ली, डेस्क, IMT
बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। दिल्ली के अस्पताल में सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

करीब 26 दिन पहले उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया था। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।
एक नजर प्रभात झा के जीवन परिचय पर..

प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। वे परिवार के साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा यहीं हुई।प्रभात झा ने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की।

प्रभात झा की शादी रंजना झा से हुई थी।
उनके दो बेटे हैं। एक का नाम तुष्मुल झा है।
शादी के बाद वे पत्रकारिता करने लगे। वे लंबे समय तक पत्रकारिता के बाद वे राजनीति में आए और बीजेपी के सदस्य बने। प्रभात झा बीजेपी के मुखपत्र ‘कमल संदेश’ के संपादक रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी।