नई दिल्ली

मौसम विभाग के मुताबिक, क्रिसमस से पहले बिहार और झारखंड में भी कंपकंपी वाली ठंड से राहत मिलेगी। जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। - Dainik Bhaskar

मौसम विभाग के मुताबिक, क्रिसमस से पहले बिहार और झारखंड में भी कंपकंपी वाली ठंड से राहत मिलेगी। जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

क्रिसमस से पहले देश में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में गुरुवार (21 दिसंबर) की रात न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अक्षरधाम, चाणक्यपुरी सहित कई जगहों पर घना कोहरे की वजह से 400 मीटर तक विजिबिलिटी न के बराबर रही।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल बर्फबारी का अनुमान जताया है। क्रिसमस से पहले पर्यटकों की बर्फ देखने की चाहत पूरी हो सकती है। हालांकि, बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों का तापमान और गिरेगा।

इधर, मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर से पहले ठंड में कमी आएगी। मौसम विभाग ने बताया कि 22 से 25 दिसंबर के बीच तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। पिछले 3 से 4 दिन में राज्य के कई इलाकों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया था।

छत्तीसगढ़ में आज से हवा की दिशा में बदलाव होगा। इसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 23 और 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहने की भी संभावना है।

अलग-अलग राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित इलाकों में इंडियन एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से राहत और बचाव का काम जारी है।

तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित इलाकों में इंडियन एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से राहत और बचाव का काम जारी है।

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर चल रही है। कड़ाके की ठंड के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। तस्वीर डल झील की है।

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर चल रही है। कड़ाके की ठंड के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। तस्वीर डल झील की है।

दक्षिणी तमिलनाडु में 17-18 दिसंबर को बारिश से बाढ़ आ गई थी। अभी भी कई इलाकों में पानी भरा हुआ है।

दक्षिणी तमिलनाडु में 17-18 दिसंबर को बारिश से बाढ़ आ गई थी। अभी भी कई इलाकों में पानी भरा हुआ है।

दिल्ली में शुक्रवार को शीतलहर और घना कोहरा देखने को मिला। ठंड के बावजूद कर्तव्य पथ पर लोग मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे।

दिल्ली में शुक्रवार को शीतलहर और घना कोहरा देखने को मिला। ठंड के बावजूद कर्तव्य पथ पर लोग मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे।

ओडिशा में कोल्ड वेव, 13 जिलों में कोहरे का अलर्ट
ओडिशा में कोल्ड वेव का असर बढ़ गया है। IMD ने शुक्रवार को 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार रात में 16 जगहों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। उदयगिरि​​​​​​ में 4.6 डिग्री और सेमिलिगुडा में 5.6 डिग्री तापमान रहा।

तमिलनाडु में बाढ़ से 31 लोगों की मौत
तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में 17-18 दिसंबर को हुई बारिश से बाढ़ आ गई थी। दो दिन में राज्य के कुछ हिस्सों में 400 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो गई। यह तमिलनाडु में एक साल में होने वाली बारिश का लगभग आधा है।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बताया कि बाढ़ में 31 लोगों की मौत हो गई। इंडियन आर्मी और नेवी राहत और बचाव का काम कर रही है। इस बीच IMD ने शुक्रवार से राज्य में एक बार फिर बारिश का अनुमान जताया है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का अनुमान
स्काईमेट के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में 22 से 23 दिसंबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 दिसंबर के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

23 और 24 दिसंबर को उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 22 से 25 दिसंबर के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है।

राज्यों में मौसम का हाल…

MP में कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत: 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा रात का टेम्प्रेचर

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 3-4 दिन में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया था। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 3-4 दिन में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया था। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

उत्तर भारत से आई बफीर्ली हवाओं की वजह से पिछले 3-4 दिन से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई थी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात का टेम्परेचर 3 से 4 डिग्री तक लुढ़क गया, जबकि दिन में सर्द हवाओं ने कंपकंपा दिया।

हालांकि, अगले कुछ दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले गुरुवार को ग्वालियर, टीकमगढ़-मलाजखंड सबसे ठंडे रहे। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 3 से 4 दिन में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया था।

बिहार में आज से बदलेगा हवा का रुख, अगले पांच दिन तक 2-3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना

बिहार में शुक्रवार (22 दिसंबर) से हवा की दिशा में बदलाव हाेने की संभावना है। उत्तर बिहार समेत राज्य के अधिकांश जगहों में पछुआ की जगह पुरवैया हवा चलेगी।

बिहार में शुक्रवार (22 दिसंबर) से हवा की दिशा में बदलाव हाेने की संभावना है। उत्तर बिहार समेत राज्य के अधिकांश जगहों में पछुआ की जगह पुरवैया हवा चलेगी।

बिहार में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। कई दिन से जारी पछुआ हवा के साथ ठंड और कंपकंपी में अगले पांच दिन के दौरान कमी आएगी, क्योंकि बंगाल की खाड़ी समेत अन्य समुद्री इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का सिस्टम बनने से हवा का रुख बदलेगा।

अभी राज्यभर में पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। शुक्रवार से हवा की दिशा में बदलाव हाेने की संभावना है। उत्तर बिहार समेत राज्य के अधिकांश भागों में पछुआ की जगह पुरवैया चलेगी।

हिमाचल में आज-कल बारिश बर्फबारी: व्हाइट क्रिसमस की बंधी आस; पहाड़ों पर लौटेगी ठंड

हिमाचल में आज से बर्फबारी हो सकती है। इसको लेकर सरकार ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों को न जाने की सलाह दी है।

हिमाचल में आज से बर्फबारी हो सकती है। इसको लेकर सरकार ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों को न जाने की सलाह दी है।

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे पहाड़ों पर अगले 48 घंटे तक बारिश-बर्फबारी के आसार है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 22 और 23 दिसंबर को अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में बारिश हो सकती है।

इससे पहाड़ों पर फिर से ठंड लौटेगी। देशभर के पर्यटकों को भी इससे व्हाइट क्रिसमस की आस बंध गई है। हालांकि क्रिसमस वाले दिन मौसम साफ है, लेकिन आज या कल अच्छी बर्फबारी होती है तो देशभर से क्रिसमस पर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की बर्फ देखने की चाहत पूरी हो सकती है।

झारखंड के रांची में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री, झारखंड में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से छाए बादल

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के अधिकतर हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के अधिकतर हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड का असर जारी है। इसी बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे आज ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

रांची में आज का तापमान एक डिग्री बढ़ा है। गुरुवार रात में रांची का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों से रांची का तापमान 9.4 डिग्री के आसपास था। रांची के कांके में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहा।

राजस्थान के 5 शहरों में बारिश का अलर्ट: आज 16 घंटे की रात, साल का सबसे छोटा दिन; तापमान 2 डिग्री गिरा

राजस्थान में सीकर के फतेहपुर में गुरुवार रात में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तस्वीर सीकर के रानोली की है, जहां खेत में रखे प्लास्टिक कवर पर बर्फ जम गई।

राजस्थान में सीकर के फतेहपुर में गुरुवार रात में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तस्वीर सीकर के रानोली की है, जहां खेत में रखे प्लास्टिक कवर पर बर्फ जम गई।

राजस्थान के मौसम में आज बदलाव हुआ है। जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, पाली में सुबह से हल्के बादल छाए हैं। इन क्षेत्रों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों को गलन भरी सर्दी से थोड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग ने आज जोधपुर, बीकानेर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई है। मौसम का ये बदलाव 23 दिसंबर को भी बना रहने की संभावना है। 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *