
Budget Session संसद का बजट सत्र बुधवार से प्रारंभ हो रहा है।। कल (1 फरवरी) देश का बजट पेश किया जाएगा। मोदी सरकार के कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। संसद का यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। आज राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा, जो दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।
HighLights
- निर्मला सीतरामण एक फरवरी को सदन में अंतरिम बजट पेश करेंगी
- नौ फरवरी तक चलने वाला सत्र में हंगामे के आसार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी बजट सत्र की शुरुआत
यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। 31 जनवरी को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा, जो दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। एक फरवरी को सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी।
चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। प्रल्हाद जोशी ने बताया कि बजट सत्र के लिए सरकार का कोई विधायी एजेंडा नहीं है और उसका जोर राष्ट्रपति के अभिभाषण, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, अंतरिम बजट की प्रस्तुति एवं जम्मू-कश्मीर के बजट पर होगा।
- 08:55 AM, 31 Jan 2024Budget 2024-25 बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक हुई
- सर्वदलीय बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा का भरोसा सरकार ने मंगलवार को संसद के दोनों ही सदनों के सुचारु संचालन को लेकर सभी प्रमुख दलों के नेताओं के साथ बैठक भी की। सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता लोकसभा के उपनेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में सरकार ने विपक्ष को सभी मुद्दों पर नियमों के तहत चर्चा का भरोसा दिया।केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि बैठक में शामिल दलों से कहा गया कि उन्हें उस फैसले का पालन करना चाहिए जिसके तहत सदस्यों को सदन में तख्तियां या उस तरह की कोई वस्तु नहीं लानी चाहिए।
- 08:53 AM, 31 Jan 2024Budget 10 दिन के सत्र में होंगी आठ बैठकें
- संसद का यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। 31 जनवरी को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा, जो दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। एक फरवरी को सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी।
- 08:52 AM, 31 Jan 2024Budget 2024 आज से संसद का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज दोनों ही सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाली हैं।