Sports Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल पूरा हो चुका है। टीम इंडिया ने अभी तक 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें आज तीसरे दिन का खेल पूरा हो गया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 474 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था। इसके बाद टीम इंडिया ने अभी 221 रनों के स्कोर तक ही अपने 7 अहम विकेट गंवा दिए हैं। नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी बेहतरीन बैटिंग से फॉलोऑन को बचाया। नितीश रेड्डी के शतक की बदौलत ही टीम इंडिया 358 रन बनाने में सफल रही है और उसका अभी एक विकेट बाकी है।
Live updates : India vs australia 4th Test Day 3 live
- Dec 28, 202412:44 PM तीसरे दिन का खेल हुआ पूरातीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश रेड्डी और मोहम्मद सिराज मौजूद हैं। भारतीय टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 116 रनों से पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे।
- Dec 28, 202412:05 PM खराब रोशनी की वजह से रुका खेलमेलबर्न के क्रिकेट ग्राउंड में खराब रोशनी की वजह से खेल रुका हुआ है। अभी टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश रेड्डी और मोहम्मद सिराज मौजूद हैं।
- Dec 28, 202411:50 AM नितीश रेड्डी ने पूरा किया शतकनितीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में दमदार शतक लगाया है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है। टीम इंडिया ने अभी तक 9 विकेट के नुकसान पर 355 रन बना लिए हैं।
- Dec 28, 202411:46 AM जसप्रीत बुमराह हुए आउटजसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का शिकार बन गए हैं और वह मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए हैं। दूसरी तरफ नितीश रेड्डी 99 रनों पर खड़े हैं और अब बल्लेबाजी करने के लिए मोहम्मद सिराज आए हैं।
- Dec 28, 202411:41 AM भारतीय टीम के 350 रन हुए पूरेभारतीय टीम ने 113 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 350 रन बनाए हैं। नितीश रेड्डी 99 रन और जसप्रीत बुमराह जीरो रन बनाकर आउट हो गए हैं।
- Dec 28, 202411:40 AM शतक से एक रन दूर नितीश रेड्डीनितीश रेड्डी इस समय 99 रनों पर खेल रहे हैं और वह अपने पहले टेस्ट से सिर्फ एक रन दूर हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने दमदार बल्लेबाजी की है।
- Dec 28, 202411:39 AM वॉशिंगटन सुंदर हुए आउटवॉशिंगटन सुंदर अच्छी बैटिंग कर रहे थे। लेकिन वह अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए और उनका नाथन लायन ने हासिल किया। उनकी नितीश रेड्डी के साथ 127 रनों की साझेदारी हुई।
- Dec 28, 202411:17 AM वॉशिंगटन सुंदर ने लगाया अर्धशतकवॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और वह 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
- Dec 28, 202411:15 AM (भारतीय टीम बना चुकी है 339 रनभारतीय टीम ने 107 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर 49 रन और नितीश कुमार रेड्डी 89 रन बनाकर मौजूद हैं।
- Dec 28, 202410:44 AM 100 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोरभारतीय टीम ने 100 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 328 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर 40 रन और नितीश रेड्डी 87 रन बनाकर मौजूद हैं।
- Dec 28, 202410:36 AM बारिश के बाद शुरू हुआ खेलबारिश के बाद दोबारा खेल शुरू हो गया है। क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। नितीश 85 रन बनाकर खेल रहे हैं और अपने शतक से सिर्फ 15 रन दूर हैं।
- Dec 28, 202410:10 AM अंपायर्स ने लिया टी-ब्रेकबारिश की वजह से अभी भी खेल रुका हुआ है और मेलबर्न की पिच को पूरी तरह से कवर कर दिया गया है। इसी वजह से अंपायर्स ने टी ब्रेक लेने का फैसला किया है।
- Dec 28, 20249:28 AM पिच को किया गया कवरमेलबर्न के क्रिकेट ग्राउंड में बारिश आ गई है और इसी वजह से प्लेयर्स बाहर चले गए हैं और पिच को पूरी तरह से कवर किया गया है।
- Dec 28, 20249:27 AM शतक के करीब नितीश रेड्डी97 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश रेड्डी 85 रन और वॉशिंगटन सुंदर 40 रन बनाकर मौजूद हैं।
- Dec 28, 20249:21 AM नितीश-सुंदर के बीच हुई 100 रनों की साझेदारीनितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर के बीच 100 रनों की साझेदारी हो गई है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने भारत की मैच में वापसी करवाई है। टीम इंडिया ने अभी तक 7 विकेट के नुकसान पर 325 रन बना लिए हैं।
- Dec 28, 20249:11 AM भारतीय टीम के 300 रन हुए पूरेभारतीय टीम के लिए नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। नितीश ने 77 रन और वॉशिंगटन ने 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया ने अभी तक 7 विकेट के नुकसान 311 रन बना लिए हैं।
- Dec 28, 20248:27 AM भारतीय टीम ने फॉलोऑन बचायाभारतीय टीम ने 84 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 275 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश रेड्डी 54 रन और वॉशिंगटन सुंदर 22 रन बनाकर मौजूद हैं। इन दोनों की वजह से ही भारतीय टीम फॉलोऑन बचाने में सफल रही है।
- Dec 28, 20248:26 AM नितीश रेड्डी ने लगाया अर्धशतकनितीश कुमार रेड्डी ने दमदार बल्लेबाजी से टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगा दिया है। वह अभी क्रीज पर 54 रन बनाकर मौजूद हैं।
- Dec 28, 20247:50 AM बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे नितीश रेड्डीनितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और दोनों ही बल्लेबाज क्रीज पर टिके हुए हैं। रेड्डी अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे हैं। वह 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- Dec 28, 20247:49 AMभारतीय टीम बना चुकी है 247 रन74 ओवर के बाद भारतीय टीम ने अभी तक 7 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश रेड्डी 40 रन और वॉशिंगटन सुंदर 8 रन बनाकर मौजूद हैं।
- Dec 28, 20247:32 AM फॉलोऑन बचाने के लिए बनाने हैं अभी 30 रनभारतीय टीम को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी 30 रनों की आवश्यकता है। क्रीज पर नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर पर मौजूद हैं।
- Dec 28, 20247:03 AM अंपायर्स ने लिया लंच ब्रेक का फैसलाभारतीय टीम ने अभी तक 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं। नितीश बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह 40 रन बना चुके हैं। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 230 रनों से पीछे है। अब अंपायर्स ने लंच ब्रेक का फैसला किया है।
- Dec 28, 20246:46 AM 68 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर68 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी 29 रन और वॉशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर मौजूद हैं।
- Dec 28, 20246:33 AM रवींद्र जडेजा लौटे पवेलियनरवींद्र जडेजा स्टार स्पिनर नाथन लायन की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 17 रन बनाए। टीम इंडिया ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है।
- Dec 28, 20246:30 AM अच्छी बल्लेबाजी कर रहे जडेजा और नितीशनितीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम ने अभी तक 6 विकेट के नुकसान पर कुल 220 रन बना लिए हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए इन दोनों का विकेट पर टिके रहना बहुत ही जरूरी है।
- Dec 28, 20246:10 AM 200 रनों के पार पहुंची टीम इंडियाभारतीय टीम ने 59 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रवींद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं।
- Dec 28, 20245:55 AM ऋषभ पंत हुए आउटऋषभ पंत चौथे टेस्ट के तीसरे दिन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन वह स्कॉट बोलैंड की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक खेलने के चक्कर में आउट हो गए हैं। उन्होंने मैच में कुल 28 रन बनाए हैं। भारत ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है।
- Dec 28, 20245:31 AM टीम इंडिया ने 52 ओवर्स में बनाए 180 रनभारतीय टीम ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 52 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 22 और रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- Dec 28, 20245:17 AM टीम इंडिया ने 49 ओवर्स में बनाए 173 रनभारतीय टीम ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल की शुरुआत होने के साथ अपनी पहली पारी में 49 ओवर्स का खेल होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 15 और जडेजा 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- Dec 28, 20245:07 AM भारतीय टीम का स्कोर 47 ओवर्स में 168 रनबॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 47 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 168 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 10 और जडेजा 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर से 306 रन पीछे है।
- Dec 28, 20244:58 AM मेलबर्न में मौसम पूरी तरह साफबॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल तय समय पर शुरू होगा जिसमें मेलबर्न में मौसम पूरी तरह से साफ है और अच्छी धूप निकली हुई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम का स्कोर उनकी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन था। ऋषभ पंत 6 जबकि रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर खेल रहे थे।
- Dec 28, 20244:55 AM भारतीय टीम पर मंडराया फॉलोआन का खतराबॉक्सिंग-डे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए थे और वह अभी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के पहली पारी के स्कोर से 310 रन पीछे हैं, ऐसे में टीम इंडिया पर फॉलोआन का खतरा मंडरा रहा है।