राशिफल

मेष
आज चंद्रमा कन्या राशि में छठे भाव में रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। व्यापार में नई रणनीति काम आ सकती है। विरोधियों पर बढ़त मिलेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में अपेक्षित परिणाम पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास जरूरी होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी।
वृषभ
चंद्रमा पंचम भाव में रहेगा। मेहनत के अनुरूप परिणाम थोड़े कम मिल सकते हैं, लेकिन आपका व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा। पढ़ाई और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। खानपान में लापरवाही से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
मिथुन
आज चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहेगा। मन अस्थिर रह सकता है और भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस होंगे। किसी भी विवाद में न पड़ें। माता या जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा संभव है, सावधानी आवश्यक है।
कर्क
चंद्रमा तृतीय भाव में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। मित्रों और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक लाभ संभव है, लेकिन साझेदारी से दूरी बनाए रखें।
सिंह
चंद्रमा द्वितीय भाव में रहेगा। आज आपकी वाणी और व्यवहार कई रुके काम आसान बना सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के योग हैं। अचानक खर्च सामने आ सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
कन्या
आज चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। व्यापार में लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और नया संबंध शुरू होने की संभावना भी है।
तुला
चंद्रमा द्वादश भाव में रहेगा। खर्च बढ़ सकता है और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी होगी। व्यापारिक विवाद से बचें। कानूनी मामलों में सतर्कता रखें। आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक
चंद्रमा एकादश भाव में रहेगा। आत्मविश्वास के साथ किए गए प्रयास सफल होंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति की संभावना बन सकती है। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। खानपान में संयम रखें।
धनु
आज चंद्रमा दशम भाव में रहेगा। करियर के लिहाज से दिन महत्वपूर्ण है। नई जिम्मेदारी या बड़ा अवसर मिल सकता है। अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मकर
चंद्रमा नवम भाव में रहेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। खर्च अचानक बढ़ सकता है। दोपहर बाद हालात कुछ बेहतर होंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा के योग हैं। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।
कुंभ
चंद्रमा अष्टम भाव में रहेगा। मानसिक तनाव और पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। अनावश्यक खर्च चिंता बढ़ा सकता है। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। ईश्वर की भक्ति से मन को शांति मिलेगी।
मीन
चंद्रमा सप्तम भाव में रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में निकटता बढ़ेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
