February 6, 2026

भीलवाड़ा, राजस्थान

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रही एक मां ने अपने 10 वर्षीय बेटी नेहा और 8 वर्षीय बेटे भेरू की लोहे के सरिये से हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद महिला ने खुद फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों ने उसे समय रहते बचा लिया।

मांडलगढ़ थाना प्रभारी घनश्याम मीणा ने बताया कि मृत बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और पुलिस ने भीलवाड़ा से एफएसएल टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला संजू देवी (35) लंबे समय से डिप्रेशन में थी और गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। बच्चों की हत्या करने के बाद उसने अपने ससुर को फोन कर वारदात की जानकारी दी और खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर दी है। संजू देवी का इलाज पूरा होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *