IMT DESK

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज से संसदीय पारी शुरू हो गई है। लोकसभा में वह बतौर वायनाड सांसद शपथ ले ली हैं। यह सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। राहुल ने रायबरेली से भी जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की आज से संसदीय लोकतंत्र की पारी शुरू हो गई है वायनाड से चार लाख से ज्यादा मतों से जीतकर प्रियंका लोकसभा पहुंची हैं। आज वह लोकसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ लीं। संसद भवन पहुंचने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वह बेहद खुश हैं। प्रियंका मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ संसद भवन पहुंची थीं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका नाम पुकारा जिसके बाद वह हाथ में संविधान का किताब लेकर पहुंची और शपथ लीं।

वायनाड में राहुल गांधी की खाली की गई सीट पर हुए वायनाड उपचुनाव में प्रियंका ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को वायनाड से प्रत्याशी बनाया था। इस तरह आज से गांधी परिवार की तीन लोग संसद में दिखने लगेंगे।

राहुल गांधी रायबरेली से सांसद हैं, प्रियंका वायनाड से सांसद चुनी गई हैं जबकि सोनिया गांधी राज्यसभा की सांसद हैं। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हुआ है। यह 20 दिसंबर तक चलेगा। माना जा रहा है कि प्रियंका अब भाई राहुल के साथ लोकसभा में केंद्र सरकार को घेरेंगी। संसद में पहुंचे से पहले भी प्रियंका गांधी लगातार मोदी सरकार के कामकाज पर सरकार को घेरती रही हैं।

बहन प्रियंका को मिठाई खिलाते राहुल गांधी

प्रियंका ने हिमाचल से लेकर केरल और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जमकर प्रचार किया था। प्रियंका ने तेलंगाना में भी प्रचार की कमान संभाली थी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज उन्हें शपथ दिलावाएंगे। इस बीच विपक्षी दल मोदी सरकार को आज अडानी से लेकर महंगाई के मुद्दे पर घेरने की रणनीति बना चुका है।

लोकसभा चुनाव में भी प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल के साथ मिलकर पूरे देश में प्रचार किया था। वो केंद्र के कई मुद्दों की काफी आलोचना करती रही हैं। अब बतौर सांसद वो सदन में मोदी सरकार के कामकाज को लेकर हमले करेंगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *