Jabalpur, MP

जबलपुर स्थित खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ है। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है। साथ ही पूरा इलाका कांप गया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग नंबर दो में यह धमाका हुआ है। इससे बिल्डिंग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।

खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका हुआ है। इस हादसे में 10 से अधिक कर्मचारी झुलस गए हैं। वहीं, दो लोगों की मौत की खबर है। आधिकारिक रूप से एक ही कर्मचारी मिसिंग है। कुछ कर्मियों की हालत नाजुक बन हुई है। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि हादसा बम फीलिंग के दौरान हुई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है। वहीं, जो लोग जख्मी हुए हैं, उनकी स्थिति अभी बात करने लायक नहीं है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।

बम फीलिंग के दौरान हादसा


वहीं, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़े अधिकारी अभी कुछ भी आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दे रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार धमाका बम फीलिंग के दौरान हुआ है। एफ-6 सेक्शन में बम फीलिंग का काम चल रहा था। तभी हाइड्रोलिक सिस्टम में ब्लास्ट हो गया। वहां खड़े मजदूरों के चिथड़े उड़ गए हैं। घायलों की स्थिति को देखकर समझा जा सकता है कि धमाका कितना जबरदस्त था। सबसे पहले घायलों को खमरिया अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद कुछ जबलपुर मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है।


मौके पर पहुंचे एक अधिकारी ने कहा कि जिन कर्मचारियों की स्थिति नाजुक है, उन्हें एयरलिफ्ट किया जाएगा। कर्मचारी नेता आनंद शर्मा ने बताया कि बॉयलड आउट का हादसा खमरिया में पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी हुआ है। लेकिन इतना बड़ा हादसा किसी परिस्थिति में हुआ है, यह जांच का विषय है। कर्मचारी नेता ने कहा कि एक की मौत हुई है और एक मिसिंग है। बाकी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि दो भवन में काम चल रहा था। एक में 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं, एक में चार लोग काम कर रहे थे। वह भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। उसमें से एक कर्मी लापता है।


आसपास के इलाकों में सुनाई दी आवाज


गौरतलब है कि धमाके की आवाज आसपास के इलाकों में भी सुनाई दी है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके भी हिल गए। इसकी आवाज दूर के गांवों में भी सुनाई दी है। खमरिया फैक्ट्री के अंदर अभी किसी को जाने की इजाजत नहीं है।


पूरी बिल्डिंग तबाह


अंदर से कर्मचारियों ने बताया है कि बिल्डिंग नंबर 201 में धमाका हुआ है। यह पूरी तरह से तबाह हो गया है। वहां मलबा पसरा है। मलबा हटने के बाद ही सारी चीजें साफ हो पाएंगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *