IMT DESK

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। अब सिएटल शहर में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। अक्सर यहां से गोलीबारी की खबरें आती रहती हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पिछले 50 सालों में 15 लाख से ज्यादा अमेरिकी लोगों की जान गोलीबारी की वजह से हुई है। अब ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना अमेरिका के सिएटल शहर से सामने आई है। सिएटल शहर के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक मकान के अंदर हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने वारदात के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। 

मकान के अंदर मिले 5 लोगों के शव

किंग काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता माइक मेलिस ने पत्रकारों को बताया लोगों ने सुबह करीब पांच बजे पुलिस को फोन कर वाशिंगटन राज्य के फॉल सिटी में गोलीबारी की सूचना दी। मेलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तुरंत एक किशोर को हिरासत में ले लिया, जबकि गोलीबारी में घायल अन्य किशोर को सिएटल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मकान के अंदर घुसने पर पुलिस को पांच लोगों के शव मिले। इनमें से दो वयस्क और तीन किशोर थे। अब तक किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

माइक मेलिस ने कहा कि, प्रतीत होता है कि गोलीबारी में एक ही परिवार के सदस्य शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से समुदाय को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मामले में किसी और को गिरफ्तार करने का कोई कारण नजर नहीं आता।

 Edit

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *