20_1695186876

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने सेकंड इंटर लेवल कंबाइंड कॉम्पटिटिव एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके जरिये 11098 भर्तियां की जाएंगी। सेकंड इंटर लेवल कंबाइंड कॉम्पटिटिव एग्जाम के लिए आवेदन 27 सितंबर से शुरू होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 11 नवंबर है। स्टेट से बाहर के लोगों को इस वैकेंसी में मिलने वाले आरक्षण की छूट नहीं दी जाएगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स के लिए स्थायी निवास प्रमाण देना जरूरी है। हालांकि ये वैकेंसी प्रोविजनल हैं, इसमें बदलाव भी हो सकता है।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • राजस्व कर्मचारी : 3559 पद

ये पद भूमि और राजस्व विभाग के तहत होंगे।

  • पंचायत सचिव : 3532 पद

ये भर्ती पंचायती राज विभाग के तहत होंगी।

  • लोअर क्लास क्लर्क : 2039 पद

ये भर्ती नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत होंगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

कैंडिडेंट्स का 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं कुछ पदों के लिए कंप्यूटर नॉलेज भी होना चाहिए।

कैटेगरी वाइस क्वालिफाइंग मार्क्स

  • सामान्य वर्ग- 40%
  • पिछड़ा वर्ग- 36.5%
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 34%
  • एससी-एसटी- 32%
  • सभी वर्ग की महिला व दिव्यांग- 32%

आयु सीमा

  • अधिकतम आयु, सामान्य पुरुषों के लिए- 37 साल
  • सामान्य महिला के लिए – 40 साल
  • बीसी, ईबीसी महिला व पुरूषों के लिए- 40 साल
  • एससी-एसटी महिला व पुरुषों के लिए- 42 वर्ष
  • पूर्व सैनिकों के लिए- 53 वर्ष (से अधिक नहीं)
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए- अधिकतम आयु में 10 वर्षों की छूट

फीस

  • सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अतिपिछड़ा वर्ग के पुरुष : 540 रुपये
  • एससी-एसटी, दिव्यांग, सभी श्रेणी की महिलाएं : 135 रुपये
  • राज्य के बाहर के सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए : 540 रुपये

एग्जाम पैटर्न

  • इस एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • एग्जाम टोटल 150 मार्क्स के लिए होगी।
  • हर सही जवाब पर 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं हर गलत जवाब पर 1 अंक कटेगा।
  • क्वेश्चन पेपर हिंदी और इंग्लिश में होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
  • फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें।
  • इसकी एक कॉपी डाउनलोड करके रखें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *