IMT DESK

🇦🇺 ईरान हिंसा पर ऑस्ट्रेलियाई पीएम का बयान
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने ईरान में प्रदर्शनकारियों पर हो रही कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। कैनबरा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ईरानी जनता के साथ खड़ा है और उम्मीद करता है कि वहां लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित होगी, जिसमें मानवाधिकारों का सम्मान किया जाएगा।
ईरान में उग्र विरोध प्रदर्शन, 646 से ज्यादा मौतों का दावा
ईरान में बीते कई दिनों से जारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 646 के पार पहुंचने का दावा किया गया है। अमेरिका स्थित एक मानवाधिकार संगठन के अनुसार हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
दिल्ली में आतिशी के खिलाफ पोस्टर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई इलाकों, खासकर फिरोज शाह रोड के आसपास, नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इसे लेकर सियासी माहौल गरमाता नजर आ रहा है।
सोनम वांगचुक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सोनम वांगचुक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। उनकी पत्नी गीतांजलि अंग्मो ने हिरासत के फैसले को जल्दबाजी में लिया गया कदम बताया है और संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
अमेरिका की एडवाइजरी: ‘तुरंत ईरान छोड़ें’
ईरान स्थित अमेरिकी वर्चुअल दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि बढ़ते प्रदर्शनों और हिंसा को देखते हुए तुरंत ईरान छोड़ दें। इंटरनेट बंदी, सड़कें सील और उड़ानें रद्द होने से हालात और गंभीर बताए गए हैं।
ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान से व्यापार करने वालों पर 25% टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा, उस पर अमेरिका 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। उन्होंने इसे तत्काल प्रभाव से लागू बताया है।
महत्वपूर्ण खनिजों पर अमेरिका ने बुलाई वैश्विक बैठक
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करने के लिए कई देशों के वित्त मंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, जर्मनी और ब्रिटेन समेत कई देशों ने हिस्सा लिया।
व्हाइट हाउस: हवाई हमला भी विकल्पों में शामिल
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के सामने सभी विकल्प खुले हैं, जिनमें हवाई कार्रवाई भी शामिल है। हालांकि कूटनीति को प्राथमिक रास्ता बताया गया है।
🇮🇳 भारत-अफगानिस्तान संबंधों पर चर्चा
नई दिल्ली स्थित अफगान दूतावास के प्रभारी मुफ्ती नूर अहमद नूर ने विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद प्रकाश से मुलाकात की। बैठक में व्यापार, वीजा प्रक्रिया और भारत में रह रहे अफगान नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
राहुल गांधी आज कर्नाटक दौरे पर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। वे नीलगिरी जिले के एक स्कूल के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद राजनीतिक बैठकों का भी कार्यक्रम है।
