February 6, 2026

IMT DESK

  1. वेनेजुएला: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “वेनेजुएला में सब कुछ शानदार है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज बहुत अच्छी हैं।” 50 मिलियन बैरल तेल की डील $4.2 बिलियन में तय हुई।
  2. 77वां गणतंत्र दिवस: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल जारी।
  3. स्टारलिंक ईरान: ट्रंप ने कहा, ईरान को इंटरनेट सेवा देने पर एलन मस्क से बातचीत करेंगे।
  4. CBI हाजिरी: TVK अध्यक्ष और अभिनेता विजय करूर भगदड़ मामले की जांच में आज CBI के सामने पेश होंगे।
  5. मोदी-मर्ज मीटिंग: पीएम मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज साबरमती आश्रम जाएंगे, इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे। व्यापार, निवेश और रक्षा सहयोग पर चर्चा होगी।
  6. जस्टिस वर्मा पेश: कैश कांड मामले में लोकसभा कमेटी के सामने पेश होंगे।
  7. शिवसेना का दावा: उपमुख्यमंत्री शिंदे ने मीरा भायंदर नगर निगम चुनाव में विकास पर जोर दिया, शिवसेना का झंडा ऊंचा लहराने का दावा किया।
  8. जर्मनी चांसलर अहमदाबाद पहुंचे: मर्ज पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत की आधिकारिक यात्रा पर।
  9. ईरान के घटनाक्रम: ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली ने विदेशी रिपोर्ट्स को झूठा बताया, भरोसेमंद स्रोतों से ही खबर लेने की अपील।
  10. भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचेगा: ISRO आज अन्वेषा सैटेलाइट लॉन्च करेगा। यह 600 किमी ऊँचाई से हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें ले सकेगा। मिशन के साथ 8 विदेशी उपग्रह भी लॉन्च होंगे।
  11. यंग लीडर्स डायलॉग: पीएम मोदी भारत और विदेश से आए 3,000+ युवाओं के साथ संवाद करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *