JAGRAN DESK

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने मुखाग्नि दी। इसी के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।
पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ समेत कई नेताओं ने निगम बोध घाट पर पहुंच कर पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी। इसी के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सदा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए।
- Dec 28, 20241:10 PM बड़ी बेटी ने दी मुखाग्निपूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को दिल्ली के निगम बोध घाट पर नेताओं और परिवार द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने मुखाग्नि दी। इसी के साथ वह हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए।
- Dec 28, 202412:09 PM पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निगम बोध घाट पर पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी निगम बोध घाट पर पहुंच कर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।
- Dec 28, 202411:58 AM निगम बोध घाट पहुंचे पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंचे हुए हैं। पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं।
- Dec 28, 202411:45 AM निगम बोध घाट पर पहुंचे कई वैश्विक नेतापूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट लाया गया। यहां पर कई वैश्विक नेता पहुंचे हुए हैं।
- Dec 28, 202411:34 AM अमित शाह पहुंच निगम बोध घाटपूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट लाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंच चुके हैं।
- Dec 28, 202411:06 AM भारत ने खोया महान व्यक्ति- मुमताज पटेलपूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा, ‘भारत ने एक महान व्यक्ति खो दिया है। वह न केवल एक अच्छे नेता थे बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। लोग उन्हें एक कमजोर प्रधानमंत्री कहते थे लेकिन यह बिल्कुल गलत था। उन्होंने हमेशा देश के लिए काम किया, वह एक मजबूत और दयालु व्यक्ति थे।’
- Dec 28, 202410:21 AM निगम बोध घाट ले जा रहा रहा पार्थिव शरीरपूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।
- Dec 28, 20249:47 AM राहुल और प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलिलोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी.
- Dec 28, 20249:35 AM कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी श्रद्धांजलिपूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर एआईसीसी मुख्यालय में रखा गया है। जहां पार्टी कार्यकर्ता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।
- Dec 28, 20249:20 AM कांग्रेस मुख्यालय लाया गया पार्थिव शरीरपूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय के अंदर ले जाया गया। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को यहां पर रखा जाएगा।
- Dec 28, 20249:09 AM फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी ने दी श्रद्धांजलिपूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर नई दिल्ली स्थित फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी अबेद एलराज़ेग अबू जाज़र ने कहा, ‘हम आज कांग्रेस पार्टी और भारत के लोगों, सभी मित्रों और परिवार के प्रति एक बुद्धिमान व्यक्ति, पूर्व प्रधानमंत्री और एक अर्थशास्त्री के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’
- Dec 28, 20249:03 AM कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जा रहा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीरपूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को वहां रखा जाएगा।
- Dec 28, 20249:00 AMकांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधीपूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं।
- Dec 28, 20248:43 AM मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे राहुल गांधीकांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे हैं। यहां से दिवंगत पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय में ले जाया जाएगा।
- Dec 28, 20248:01 AM श्रद्धांजलि देने के लिए आवास पर जुट रहे लोगदिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर शनिवार तड़के भी लोग पहुंच रहे हैं। जहां वह पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
- Dec 28, 20247:37 AM पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार होगा अंतिम संस्कारकांग्रेस पार्टी के बाहर से कुछ वीडियो सामने आए हैं। जहां दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 8:30 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।
- Dec 28, 20247:35 AM राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाईपूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
- Dec 28, 20247:32 AM पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का बनेगा स्मारकइस बीच, केंद्र सरकार ने मनमोहन सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय राजधानी में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से चिट्ठी जारी कर इसकी जानकारी दी गई। दरअसल, कांग्रेस उनके अंतिम संस्कार वाली जगह पर ही स्मारक बनाने की मांग कर रही है।