Bollywood NEWS

हैदराबाद पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी संध्या थिएटर में हुए भगदड़ के मामले में हुई है।
फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। कमाई के मामले में उसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बीच एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। हैदराबाद पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी संध्या थिएटर में हुए भगदड़ के मामले में हुई है। आपको बता दें कि भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा जख्मी हो गया था।
घटना 4 दिसंबर की है। संध्या सिनेमा में स्क्रिनिंग के दौरान एक्टर अल्लू अर्जुन अचानक थिएटर पहुंच गए थे। जिसके कारण भगदड़ मच गई थी। महिला की मौत के बाद इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को खारिज करने की मांग करते हुए अल्लू अर्जुन ने 11 दिसंबर को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।