IMT DESK
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति ने महाविकास अघाड़ी को चारों खाने चित कर दिया है। बीजेपी+ ने 220 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, ऐसे में ये साफ है कि राज्य में महायुति की सरकार बनने वाली है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति ने कमाल कर दिया है और 288 सीटों में से 220 सीटों पर आगे चल रही है। मतलब साफ है कि राज्य में महायुति की सरकार बनने वाली है और महाविकास अघाड़ी चारों खाने चित हो गई है। बीजेपी+ ने महाराष्ट्र में शुरू से ही बढ़त बना ली थी, जो अभी तक कायम है। ऐसे में एक खबर ये भी सामने आ रही है कि राज्य में बीजेपी सबसे ज्यादा सीटों पर आगे है, इसलिए देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए सीएम बन सकते हैं। बीजेपी अध्यक्ष, उनसे मिलने के लिए पहुंचे हैं।
- Nov 23, 202412:17 PM एकनाथ शिंदे ने जनता को दिया धन्यवाद, कहा- हमारे काम को पसंद किया गयाएकनाथ शिंदे ने जनता को जीत के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने हमारे काम को पसंद किया। ये महायुति की प्रचंड जीत है।
- Nov 23, 202412:01 PMमुंबई के बीजेपी दफ्तर में ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का पोस्टर लगामुंबई के बीजेपी दफ्तर में ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का पोस्टर लगा है। इस नारे ने बीजेपी को जीत दिलाने में काफी अहम भूमिका निभाई है।
- Nov 23, 202412:01 PMकांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- महाराष्ट्र के परिणाम हमारे विपरीत गएकांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘महाराष्ट्र के परिणाम हमारे विपरीत गए हैं और हम शायद महाराष्ट्र में और अच्छा कर सकते थे। लेकिन इस बात की खुशी है कि झारखंड में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है और हम झारखंड में अपनी सरकार रिपीट करने जा रहे हैं।’
- Nov 23, 202411:54 AM पीएम मोदी शाम को बीजेपी मुख्यालय जाएंगे, जीत की देंगे बधाईपीएम मोदी शाम को बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। वह महाराष्ट्र जीत और उपचुनाव में जीत के बाद संबोधन देंगे।
- Nov 23, 202411:46 AM वर्ली से आदित्य ठाकरे हुए पीछेवर्ली से आदित्य ठाकरे पीछे चल रहे हैं।
- Nov 23, 202411:31 AM फडणवीस को उनकी मां ने फोन पर दी जीत की बधाईफडणवीस को उनकी मां ने फोन पर जीत की बधाई दी है।
- Nov 23, 202411:26 AM अमरावती में रवि राणा चल रहे आगे10वें राउंड में रवि राणा 28,981 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- Nov 23, 202411:09 AMप्रसाद लाड का दावा- फडणवीस ही सीएम बनेंगेप्रसाद लाड ने दावा किया है कि फडणवीस ही महाराष्ट्र के सीएम बनेंगे। बता दें कि प्रसाद को फडणवीस का करीबी माना जाता है।
- Nov 23, 202410:59 AM मुंबई में फडणवीस से घर में हलचल तेज, बन सकते हैं नए सीएममुंबई में फडणवीस से घर में हलचल तेज हो गई है। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए सीएम बन सकते हैं।
- Nov 23, 202410:55 AM राउंड-6: कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट से महायुति के उम्मीदवार राजेश मोरे आगेमहायुति के उम्मीदवार राजेश मोरे 18024 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- Nov 23, 202410:49 AM नागपुर काटोल से BJP के चरन सिंह ठाकुर 14,758 वोटों से आगेदूसरे राउंड के बाद नागपुर काटोल से BJP के चरन सिंह ठाकुर 14,758 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बेटे शलील देशमुख NCP पवार से चुनाव लड़ रहे हैं।
- Nov 23, 202410:39 AM रुझानों पर भड़के संजय राउत, कहा- ये महाराष्ट्र के लोगों का फैसला नहीं हो सकतासंजय राउत ने कहा कि जैसा कि महायुति ने महाराष्ट्र में आधे का आंकड़ा पार कर लिया है, यह महाराष्ट्र के लोगों का निर्णय नहीं हो सकता है। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र के लोग क्या चाहते हैं।
- Nov 23, 202410:37 AM पनवेल से एमवीए उम्मीदवार बालाराम पाटिल आगेपनवेल से एमवीए उम्मीदवार बालाराम पाटिल 6971 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रशांत ठाकुर 6971 वोट से पीछे हैं।
- Nov 23, 202410:30 AM वाशिम: रिसोड विधानसभा से महाविकास अघाड़ी कांग्रेस के अमित झनक आगेरिसोड विधानसभा से महाविकास अघाड़ी कांग्रेस के अमित झनक आगे चल रहे हैं और महायुति शिंदे गुट की भावना गवली पीछे चल रही हैं।
- Nov 23, 202410:26 AM ब्रह्मपुरी से कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार आगेब्रह्मपुरी से कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार 3000 वोटें से आगे चल रहे हैं।
- Nov 23, 202410:16 AMअणुशक्ति नगर की उम्मीदवार सना मलिक 1391 वोट से आगेचौथे राउंड में अजित पवार गुट की अणुशक्ति नगर की उम्मीदवार सना मलिक 1391 वोट से आगे चल रही हैं।
- Nov 23, 202410:08 AMनवी मुंबई की एरोली विधानसभा से बीजेपी के गणेश नाईक आगेतीसरे राउंड में भाजपा उम्मीदवार गणेश नाईक 4693 वोट से आगे चल रहे हैं।
- Nov 23, 202410:01 AMमहाराष्ट्र में बीजेपी+ की डबल सेंचुरी, 200 से ज्यादा सीटों पर आगेमहाराष्ट्र में बीजेपी+ 200 से ज्यादा सीटों पर आगे निकल गई है। महाविकास अघाड़ी रुझानों में बहुत पीछे चली गई है।
- Nov 23, 20249:54 AMमाहिम विधानसभा क्षेत्र: दूसरे राउंड में अमित ठाकरे हुए पीछेमाहिम से दूसरे राउंड में अमित ठाकरे पीछे हो गए हैं। इस सीट पर शिवसेना उद्धव ठाकरे के महेश सावंत आगे चल रहे हैं।
- Nov 23, 20249:53 AM दूसरे राउंड के बाद 3949 वोटों से आगे चल रहे BJP के देवेंद्र फडणवीसदक्षिण पश्चिम नागपुर से BJP के देवेंद्र फडणवीस दूसरे राउंड के बाद 3949 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- Nov 23, 20249:41 AM कल्याण पूर्व विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुलभा गणपत गायकवाड आगेशिरोल से राजेंद्र पाटिल यड्रावकर 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कल्याण पूर्व विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुलभा गणपत गायकवाड 6581 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुलभा गायकवाड़ 2767 वोटो से आगे हैं। कागल विधानसभा क्षेत्र से रांका एपी के मंत्री हसन मुश्रीफ 1458 वोटों से आगे हैं। नाशिक पश्चिम से भाजपा की सीमा हिरे बढ़त पर हैं। वह 5470 वोटों से आगे चल रही हैं।
- Nov 23, 20249:32 AM बल्लारपुर से BJP के सुधीर मुनगंटीवार आगेबल्लारपुर से BJP के सुधीर मुनगंटीवार 1205 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- Nov 23, 20249:31 AM डोंबिवली विधानसभा सीट से रविंद्र चव्हाण आगेमहायुति के उम्मीदवार रविंद्र चव्हाण 2228 वोटो से आगे चल रहे हैं। उनके सामने ठाकरे गुट के उम्मीदवार दिपेश म्हात्रे हैं।
- Nov 23, 20249:19 AMमहाविकास अघाड़ी 101 सीटों पर आगेमहाविकास अघाड़ी 101 सीटों पर आगे चल रही है।
- Nov 23, 20249:09 AMमहाराष्ट्र में शुरुआती रुझान में भाजपा+ को बहुमत मिलामहाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में भाजपा+ को बहुमत मिला है।
- Nov 23, 20249:06 AM रुझानों में महायुति ने कर दिया क्लीन स्विपरुझानों में महायुति ने क्लीन स्विप कर दिया है। महाविकास अघाड़ी काफी पीछे चली गई है।
- Nov 23, 20248:59 AMवाशिम में सिद्धार्थ देवळे ने बढ़त हासिल की, कारंजा में बीजेपी आगे34 वाशिम विधानसभा क्षेत्र में मतगणना जारी है। पोस्टल बैलेट की गिनती में उद्धव बाला साहेब ठाकरे (उबाठा) गुट के सिद्धार्थ देवळे ने 212 मतों की बढ़त हासिल की है। शुरुआती रुझानों से सिद्धार्थ देवळे की बढ़त मजबूत नजर आ रही है। आगे के रुझान निर्णायक होंगे।वहीं 35 कारंजा विधानसभा क्षेत्र में मतगणना जारी है। पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा की सई ताई डहाके 2700 वोटो की बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों में सई ताई डहाके ने मजबूत स्थिति हासिल की है, आगे के परिणाम महत्वपूर्ण होंगे।
- Nov 23, 20248:56 AM नालासोपारा में बीजेपी आगेनालासोपारा विधानसभा में भाजपा के राजन नाइक पहले राउंड में आगे चल रहे हैं। बविआ के क्षितिज ठाकुर पीछे चल रहे हैं।
- Nov 23, 20248:47 AM महाराष्ट्र में BJP गठबंधन ने रुझानों में मारी सेंचुरीमहाराष्ट्र की 288 में से 183 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इन 183 सीटों में से 108 पर बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति और 73 पर MVA आगे है। अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस तरह महायुति ने रुझानों में सेंचुरी मार दी है।
- Nov 23, 20248:37 AM पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण कराड सीट से पीछेकराड सीट से पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण पीछे चल रहे हैं।
- Nov 23, 20248:34 AM रामटेक से शिवसेना शिंदे के आशीष जायसवाल आगेरामटेक से शिवसेना शिंदे के आशीष जायसवाल आगे चल रहे हैं। युवा स्वाभिमान पार्टी से रवि राणा आगे चल रहे हैं।
- Nov 23, 20248:31 AM मुंबादेवी से पोस्टल बैलेट में कांग्रेस के अमीन पटेल आगेमुंबादेवी से पोस्टल बैलेट में कांग्रेस के अमीन पटेल आगे चल रहे हैं। लातूर सिटी से MVA Congress के अमित देशमुख लीड कर रहे हैं।
- Nov 23, 20248:26 AMमाहिम से राज ठाकरे के बेटे चल रहे आगेराज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे माहिम से आगे चल रहे हैं।
- Nov 23, 20248:25 AM महाराष्ट्र में महायुति काफी आगे, 50 का आंकड़ा पार किया, महाअघाड़ी पीछेमहाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में महायुति की फिफ्टी पूरी हो गई है। यानी वह 50 सीटों से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महाराष्ट्र के चंद्रपुर से कांग्रेस आगे चल रही है। महाराष्ट्र के कामठी से भाजपा आगे चल रही है। महाविकास अघाड़ी अभी महायुति से काफी पीछे है।
- Nov 23, 20248:21 AM पोस्टल बैलेट में कामठी से चंद्रशेखर बावनकुले आगेपोस्टल बैलेट में चंद्रपुर ब्रह्मपुरी से कांग्रेस विजय वडेट्टीवार आगे चल रहे हैं। साकोली से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पाडोले आगे हैं। कामठी से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले आगे हैं। हिंगना से बीजेपी के समीर मेघे आगे हैं। पोस्टल बैलेट में बांद्रा ईस्ट से अजित पवार गुट के जिशान सिद्दिकी आगे हैं। मलाबार हिल से बीजेपी के मंगल प्रभात लोढ़ा आगे हैं।