IMT DESK
विधानसभा चुनाव उपचुनाव के तहत 14 राज्यों की कुल 46 सीटों के परिणाम रुझानों में एनडीए बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है. इन सीटों में से ज्यादातर सीटों पर I.N.D.I.A. और एनडीए गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है.

महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा के साथ-साथ 14 राज्यों की कुल 46 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए काउंटिंग जारी है और रुझानों में यूपी में बीजेपी, तो पंजाब में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाते हुए नजर आ रही है. जिन राज्यों की खाली हुई विधानसभी सीटों पर चुनाव कराए गए हैं उनमें उत्तर प्रदेश (9 सीटें), राजस्थान (7 सीटें), पश्चिम बंगाल (6 सीटें), असम (5 सीटें) पंजाब (4 सीटें), बिहार (4 सीटें), कर्नाटक (3 सीटें), केरल (2 सीटें), मध्यप्रदेश (2सीटें), गुजरात, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और मेघालय की एक-एक सीट शामिल हैं. यहां हम आपको सभी 46 सीटों के रुझान और नतीजे दे रहे हैं. जानिए कहां कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे..
उत्तर प्रदेश में बीजेपी और सपा के बीच है मुकाबला
उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर मुकाबला बेहद खास है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) आमने-सामने हैं. यूपी में करहल की सीट पर मुकाबला बेहद खास है.
| विधानसभा सीट | NDA | सपा | रुझान/नतीजे |
| फूलपुर | दीपक पटेल | मो. मुजतबा | बीजेपी आगे |
| कटेहरी | धर्मराज निषाद | शोभावती वर्मा | समाजवादी पार्टी आगे |
| करहल | अनुजेश प्रताप सिंह | तेज प्रताप सिंह | बीजेपी आगे |
| सीसामऊ | सुरेश अवस्थी | नसीम सोलंकी | समाजवादी पार्टी आगे |
| मझवां | सुचिस्मिता मौर्या | ज्योति बिंद | बीजेपी आगे |
| गाजियाबाद सदर | संजीव शर्मा | सिंहराज जाटव | संजीव शर्मा(BJP) आगे |
| खैर | सुरेंद्र दिलेर | चारु कैन | बीजेपी आगे |
| मीरापुर | मिथिलेश पाल | सुम्बुल राणा | आरएलडी आगे |
| कुंदरकी | रामवीर सिंह | हाजी रिजवान | समाजवादी पार्टी आगे |
बिहार की चार सीटों पर हुए उपचुनाव
बिहार की चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए हैं. इन सीटों के नतीजे भी आज आ रहे हैं. जिन सीटों पर बिहार में चुनाव हुए उनमें शामिल हैं बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी सीट. बताया जा रहा है कि बिहार की बेलागंज और रमागढ़ सीट पर काफी कड़ा मुकाबला है.
| सीट | BJP/NDA | राजद/Indi | रुझान/नतीजे |
| बेलागंज | मनोरमा देवी | विश्वनाथ यादव | जेडीयू (आगे) |
| इमामगंज | दीपा मांझी | रौशन मांझी | आरजेडी (आगे) |
| तरारी | विशाल प्रशांत | राजू यादव | बीजेपी (आगे) |
| रामगढ़ | अशोक सिंह | अजीत कुमार सिंह | बसपा (आगे) |
पंजाब में भी कड़ा है मुकाबला
पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए हैं. जिन चार सीटों पर आज नतीजे आ रहे हैं उनमें शामिल गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला हैं. इन सीटों पर कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है.
| विधानसभा सीट | रुझान/नतीजे |
| गिद्दड़बाहा | आम आदमी पार्टी (आगे) |
| डेरा बाबा नानक | आम आदमी पार्टी (आगे) |
| चब्बेवाल | आम आदमी पार्टी (आगे) |
| बरनाला | कांग्रेस (आगे) |
राजस्थान में भी हुए उपचुनाव
राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर भी आज ही नतीजे आ रहे हैं. इन सीटें बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. जिन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं उनमें दौसा, देवली- उनियारास , झुंझुनू, खींवसर, चौरासी, सलूंबर, रामगढ़ हैं.
| सीट | रुझान/नतीजे |
| दौसा | कांग्रेस (आगे) |
| देवली- उनियारास | बीजेपी (आगे) |
| झुंझुनू | निर्दलीय (आगे) |
| खींवसर | बीजेपी (आगे) |
| चौरासी | भारत आदिवासी पार्टी (आगे) |
| सलूंबर | भारत आदिवासी पार्टी (आगे) |
| रामगढ़ | कांग्रेस (आगे) |
कर्नाटक की तीन सीटों पर अहम है मुकाबला
कर्नाटक की तीन सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी नतीजे आज आ रहे हैं. कर्नाटक की जिन तीन सीटों पर उप-चुनाव हुए हैं उनमें शामिल हैं संदुर, चन्नापटना और शिगगांव. ये सीटें ई तुकाराम, केद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बाद खाली हुई थी.
| विधानसभा सीट | रुझान/परिणाम |
| संदुर | बीजेपी (आगे) |
| चन्नापटना | जनता दल(सेक्यूलर) आगे |
| शिगगांव | बीजेपी (आगे) |
केरल के चुनाव में किसे मिलेगी जीत
केरल की जिन दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुए हैं उनमें शामिल हैं. चेलक्करा और पलक्कड़ सीट शामिल हैं. इस सीट पर किन पार्टियों को जनता का प्यार मिलता है ये तो आज नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा.
| विधानसभा सीट | रुझान/परिणाम |
| चेलक्करा | सीपीआई(एम) आगे |
| पलक्कड़ | कांग्रेस (आगे) |
असम की पांच सीटों पर भी अहम है मुकाबला
असम में भी पांच सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. इन सीटों पर भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. जिन सीटों पर चुनाव नतीजे आने वाले हैं उनमें शामिल हैं ढोलाई, सिडली, बोंगाईगांव, बेहाली और सामागुरी. इन सीटों पर कुल 34 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
| विधानसभा सीट | रुझान/नतीजे |
| ढोलाई | |
| सिडली | यूपीपी,एल |
| बोंगाईगांव | एजीपी आगे |
| बेहाली | बीजेपी आगे |
| सामागुरी | बीजेपी आगे |
मध्य प्रदेश की दो सीटों पर है सीधा मुकाबला
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर भी मुकाबला कड़ा मुकाबला. आज के नतीजे बता दें कि इन सीटों पर कांग्रेस या बीजेप में किनके उम्मीदवारों को जनता ने चुना है. बुधनी और विजयपुर सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं. 2023 में बुधनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान चुनाव जीते थे लेकिन बाद में इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने विदिशा से चुनाव लड़ा और जीत गए. उनकी इस जीत से ही बुधनी सीट खाली हो गई थी. वहीं, विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के रामनिवास रावत चुनाव जीते थे, हालांकि बाद में वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. बाद में बीजेपी ने उन्हें मंत्री बना दिया और उन्होंने बतौर एमएलए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद से ही ये सीट खाली है.
| विधानसभा सीट | रुझान/नतीजे |
| बुधनी | बीजेपी (आगे) |
| विजयपुर | बीजेपी (आगे) |
गुजरात, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और मेघालय में एक-एक सीट पर हुए हैं चुनाव
| विधानसभा सीट | रुझान/नतीजे |
| केदारनाथ (उत्तराखंड) | बीजेपी आगे |
विधानसभा उपचुनाव के तहत गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और मेघालय की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए हैं. गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है. इन सीटों के उपचुनाव परिणाम से ये तय हो जाएगा कि आखिर जनता ने किस पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है.
सिक्किम में भी दो सीटों पर हुए उपचुनाव
सिक्किम विधानसभा में दो सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे का शायद ही किसी इंतजार हो. ऐसा इसलिए भी क्योंकि सिक्किम में दो सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवारों के सामने किसी पार्टी ने अपना उम्मीदवार ही खड़ा नहीं किया है. इसके बाद सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया था.
