IMT DESK

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण के लिए आज चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में राज्य की 43 सीट पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। कुल 2.60 करोड़ मतदाताओं में से 1.37 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे।

जेएमएम-इंडिया गठबंधन सरकार ने कहीं भी रोजगार नहीं दिया: मधु कोड़ा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा, “आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है… यहां की जनता इस सरकार(JMM) को पूरी तरह से नकार रही है… रुझानों के मुताबिक लोग JMM के खिलाफ हैं, इस बार लोग भाजपा का साथ देंगे… जेएमएम-इंडिया गठबंधन सरकार के 5 साल हो गए हैं लेकिन उन्होंने कहीं भी रोजगार नहीं दिया, उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया… किसान उनसे परेशान हैं… खदानें बंद हैं… लोग इस सरकार के झूठ को समझ चुके हैं।”

12:52 PM, 13-Nov-2024

लोगों ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया: गीता कोड़ा

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने मतदान किया। उन्होंने कहा, ‘हमने मतदान कर दिया है। लोगों ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है। जनता पिछले पांच सालों में JMM-कांग्रेस द्वारा किए गए झूठे वादों का हिसाब लेगी। यहां की खदानें बंद हैं, जिसके कारण बेरोजगारी और पलायन की समस्या है, जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हम इन खदानों को खोलने का प्रयास करेंगे।’

12:24 PM, 13-Nov-2024

लोग अपने घरों से बाहर आएं और वोट डालें: कल्पना सोरेन

गांडेय विधानसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहा, “मेरी लोगों से अपील है कि वे अपने घरों से बाहर आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।”

12:23 PM, 13-Nov-2024

झारखंड के सीएम सोरेन ने वोट डाला

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मतदान किया।

11:45 AM, 13-Nov-2024

कोल्हान में 14 की 14 सीट भाजपा ही जीतेगी: चंपई सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन ने कहा, ‘कोल्हान में 14 की 14 सीट भाजपा ही जीतेगी। एनडीए गठबंधन की ही विजय होगी इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है… मतदान सभी का अधिकार है।’

11:44 AM, 13-Nov-2024

कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा ने मतदान किया

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा ने मतदान किया। भाजपा ने इस सीट पर पूर्व सांसद और महापौर सुनील कुमार सोनी को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

11:43 AM, 13-Nov-2024

29.31 फीसदी मतदान हुआ

झारखंड में बुधवार सुबह 11 बजे तक 43 विधानसभा सीटों पर 29.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

10:49 AM, 13-Nov-2024

झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन रही: विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “आज झारखंड प्रदेश में पहले चरण का मतदान है और छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन रही है और रायपुर पूर्व में भी जो हमारे(भाजपा) प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी हैं वो जीत रहे हैं।”

ओडिशा के राज्यपाल ने भी डाला वोट

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास और उनकी बहू व जमशेदपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा दास साहू ने सपरिवार मतदान किया।

10:36 AM, 13-Nov-2024

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ”हमने 5 साल में जो काम किया है, झारखंडी अस्मिता के लिए जो लड़ाई लड़ी है, कोरोना के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी है… हमें अच्छी उम्मीदें हैं क्योंकि हमने लोगों के लिए काम किया है, हम उनके बीच रहे हैं, हमने अच्छा प्रचार किया है। हमें विश्वास है कि आज हो रहे चुनाव में हम ज़्यादातर सीटें जीतेंगे।”

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *