ये वीडियो दिल्ली के सिविल लाइन एरिया का है। यहां भारी बारिश से सड़कों और घरों में पानी घुस गया। - Dainik Bhaskar

ये वीडियो दिल्ली के सिविल लाइन एरिया का है। यहां भारी बारिश से सड़कों और घरों में पानी घुस गया।

हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुवार सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3 मीटर ज्यादा है।

यमुना वजीराबाद से ओखला तक 22 किमी में है। केंद्रीय जल आयोग को आशंका है कि गुरुवार दोपहर तक जलस्तर 209 मीटर पहुंचने पर ज्यादातर इलाके जलमग्न हो जाएंगे। यहां NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं। 2,700 राहत शिविर लगाए गए हैं।

कई इलाके पानी से डूब गए हैं। 5 से 6 फीट तक पानी भर गया है। यमुना नदी के किनारे बसे निचले इलाकों से 16 हजार से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बजीराबाद, ओखला और चंद्रावल यहां के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए है। इस राजधानी के कई इलाकों में पीने के पानी की किल्लत हो सकती है। उधर, सीएम आवास के एक किमी करीब तक जलभराव हो गया है। यमुना बाजार, मजनू का टीला, निगम बोध घाट, मोनेस्ट्री मार्केट, वजीराबाद इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

उधर, हरियाणा में भी 13 जिलों में यमुना का पानी घुस चुका है। 240 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। धीरे धीरे यमुना का पानी अब आगे की और बढ़ रहा है, इससे आज पांच जिले- जींद, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पलवल और सिरसा में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य में अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, गोवा, विदर्भ, सौराष्ट्र, कच्छ, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: हिमाचल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, ओडिशा और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम से जुड़े अपडेट्स…

  • बीते 24 घंटें में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश में कमी आई है। वहीं, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश में जमकर बारिश हुई।
  • दिल्ली में MCD ने 13 स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की मीटिंग बुलाई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल भी इसमें शामिल होंगे।
  • यमुना नदी के जलस्तर का 45 साल का रिकॉर्ड टूटा। 1978 में यमुना का हाईएस्ट वाटर लेवल 207.49 मीटर पहुंचा था। इस बार यह 208 मीटर पार कर गया। ऐसा हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के चलते हुआ।
  • हिमाचल में 7 से 11 जुलाई तक सामान्य कोटे से 436% ज्यादा बारिश होने से 40 पुल बह चुके हैं।
  • हिमाचल में 50 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से 25 हजार लोग तीन दिन से कुल्लू-मनाली में फंसे थे।
  • पंजाब के 14 जिलों के 1,058 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…

ये दिल्ली के निगम बोध घाट इलाके के पास का एरियल व्यू है।

ये दिल्ली के निगम बोध घाट इलाके के पास का एरियल व्यू है।

दिल्ली के मोनेस्ट्री और यमुना बाजार मार्केट को खाली करते दुकानदार। यहां 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है।

दिल्ली के मोनेस्ट्री और यमुना बाजार मार्केट को खाली करते दुकानदार। यहां 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है।

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में पानी भर गया।

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में पानी भर गया।

दिल्ली के वजीराबाद में NDRF की टीम ने लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

दिल्ली के वजीराबाद में NDRF की टीम ने लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

चंडीगढ़ में भारी बारिश से कई सड़कें धंस गईं और वॉटर सप्लाई भी प्रभावित हुई।

चंडीगढ़ में भारी बारिश से कई सड़कें धंस गईं और वॉटर सप्लाई भी प्रभावित हुई।

अंबाला में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के घर भी पानी भर गया।

अंबाला में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के घर भी पानी भर गया।

पंजाब के फिरोजपुर जिले में बाढ़ से प्रभावित 30 से ज्यादा गांवों में जिला प्रशासन ने सेना और BSF की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

पंजाब के फिरोजपुर जिले में बाढ़ से प्रभावित 30 से ज्यादा गांवों में जिला प्रशासन ने सेना और BSF की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

पंजाब के पटियाला में सेना के जवानों ने एक कॉलोनी के 200 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया।

पंजाब के पटियाला में सेना के जवानों ने एक कॉलोनी के 200 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया।

हिमाचल के किन्नौर जिले में NDRF टीम ने 28 लोगों का रेस्क्यू किया।

हिमाचल के किन्नौर जिले में NDRF टीम ने 28 लोगों का रेस्क्यू किया।

हिमाचल के मंडी की यह तस्वीर है। बाढ़ और बारिश से सड़क का एक हिस्सा बह गया।

हिमाचल के मंडी की यह तस्वीर है। बाढ़ और बारिश से सड़क का एक हिस्सा बह गया।

हिमाचल के मंडी में प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ। हाईवे धंसने का एरिअल व्यू।

हिमाचल के मंडी में प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ। हाईवे धंसने का एरिअल व्यू।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पूरे प्रदेश में 16 जुलाई से फिर बरसेंगे बादल

छत्तीसगढ़ में 6 दिनों तक मानसून पर ब्रेक लगने के बाद फिर से बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले तीन दिनों से उमस वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने राजनांदगांव, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा के 13 जिलों में घुसा यमुना का पानी, बाढ़ की चपेट में आए 240 गांव

हरियाणा में 13 जिलों में यमुना का पानी घुस चुका है। 240 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। धीरे धीरे यमुना का पानी अब आगे की और बढ़ रहा है, इससे आज पांच अन्य जिलों में खतरा ज्यादा बढ़ गया है। इनमें जींद, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा जिले शामिल हैं। 

बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में आकाशीय बिजली से 4 की मौत

उत्तर बिहार में जहां मानसून मेहरबान है। वहीं प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में अब तक भारी बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 7 जिलों में भारी बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली से 4 लोगों की मौत हुई है। 

पंजाब में बाढ़ से 14 जिलों के 1058 गांव प्रभावित, रोपड़ में हालत ज्यादा खराब

बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालते पंजाब पुलिस के जवान।

बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालते पंजाब पुलिस के जवान।

पंजाब में बाढ़ के कारण 14 जिलों के 1058 गांव प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा रोपड़ जिले में हालात खराब हैं। भाखड़ा ब्यास बांध प्रबंधन की तरफ से अगले तीन दिनों तक पानी ना छोड़ने के फैसले के बाद राज्य में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। 

हिमाचल में 7 दिन में 242MM पानी बरसा, IMD डायरेक्टर बोले- 3 दशक में ऐसी बारिश नहीं देखी

यह नाहन की रेणुका जी में बडोलिया मन्दिर की तस्वीर है। इसके चारों ओर बाढ़ का पानी आ गया है।

यह नाहन की रेणुका जी में बडोलिया मन्दिर की तस्वीर है। इसके चारों ओर बाढ़ का पानी आ गया है।

हिमाचल में तीन दशक के दौरान कभी भी चार दिन के भीतर इतनी बारिश नहीं हुई। प्रदेश में 6 से 12 जुलाई तक 58.4 मिलीमीटर (MM) बारिश होती है। मगर इस बार 242.7 MM बारिश हुई है। यह नॉर्मल से 316 प्रतिशत ज्यादा है। यानी जितनी बारिश पूरे जुलाई महीने में होती है, उतने बरसात 7 दिन में ही हो चुकी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *