February 6, 2026

Bollywood

सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के महज सात दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने पहले हफ्ते में न सिर्फ 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई की है, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

पहले हफ्ते में दमदार पकड़

रिलीज के बाद से ही ‘बॉर्डर 2’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीकडेज में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को अब शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई बनाए रखनी होगी, जिससे दूसरे वीकेंड में फिर उछाल देखने को मिल सके।

अब तक की बॉक्स ऑफिस कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार,

  • पहला दिन: 30 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 36.5 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 54.5 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन: 59 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन: 20 करोड़ रुपये
  • छठा दिन: 13 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन: 11.25 करोड़ रुपये

इन आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं, भारत में ग्रॉस कलेक्शन 255 करोड़ रुपये के करीब है, जबकि ओवरसीज से फिल्म ने लगभग 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

10,000 करोड़ क्लब वाली फिल्मों से आगे निकली ‘बॉर्डर 2’

पहले सात दिनों की कमाई के मामले में ‘बॉर्डर 2’ ने कई मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें शामिल हैं:

फिल्मवर्ल्डवाइड कलेक्शन
धुरंधर1300 करोड़
छावा800 करोड़
सुल्तान627 करोड़
दंगल2070 करोड़
बजरंगी भाईजान900 करोड़
सैयारा500 करोड़
कल्कि1000 करोड़
पद्मावत500 करोड़
RRR1200 करोड़
टाइगर जिंदा है500 करोड़

हिंदी सिनेमा की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल

हाल ही में जारी लिस्ट के मुताबिक, हिंदी में पहले सात दिनों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में ‘बॉर्डर 2’ को 9वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में सनी देओल के बाद सलमान खान, आमिर खान और विकी कौशल की फिल्में भी शामिल हैं, जबकि ऊपर के पायदान पर शाहरुख खान की ‘पठान’, ‘जवान’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्में मौजूद हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *