रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ से न केवल राजनीतिक बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी विशेष रहा है। अपने संगठनात्मक कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर गहराई से इसे जाना और समझा। आज भी छत्तीसगढ़ के विकास में उनका योगदान और आशीर्वाद लगातार बना हुआ है।

मुख्यमंत्री साय राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व में भारत ने चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति मजबूत की है। इसी दिशा में भाजपा ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के माध्यम से केंद्र की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव दिख रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान निधि और श्रीराम लला दर्शन योजना जैसी पहलों का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है, विशेषकर जनजातीय समुदाय इन योजनाओं से सशक्त हो रहा है।

सीएम साय ने यह भी उल्लेख किया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों को प्रधानमंत्री का पूर्ण सहयोग प्राप्त है। यही वजह है कि बीते समय में कई बड़े नक्सली कमांडर मारे गए हैं। इसके साथ ही, भ्रष्टाचार और भर्ती घोटालों जैसे मामलों में भी राज्य सरकार ने कठोर निर्णय लेकर जनता का विश्वास जीता है।

उन्होंने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के कल्याण हेतु शुरू की गई पीएम जनमन योजना ने इन वर्गों में भरोसे और सम्मान की भावना को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *